Tuesday, 1 December 2015

केंद्र सरकार देगी 6 लाख नौकरियां

केंद्र सरकार खोलेगी नौकरियों का पिटारा, 6 लाख नौकरियां देगी
कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही अपने करीब 58 से ज्यादा मंत्रालयों व विभागों में करीब 6 लाख कर्मचारियों की भर्ती की तैयारियों में है। बड़ी समाचार एजैंसी के अनुसार सेंट्रल स्टे्रटिजिक मिनिस्ट्री ने केंद्र सरकार को नोटिस देते हुए कहा है कि विभागों के फैलाव के कारण यदि 6 कर्मचारियों को भर्ती नहीं की गई तो सरकारी कामकाज ठप्प हो जाएंगे। मिनिस्ट्री ने इन 6 लाख पदों को की भर्ती को अति आवश्यक बताया है।

  खाली पदों को कारण

मिनिस्ट्री की रिपोर्ट में बताया गया है कि हर वर्ष करीब 3 प्रतिशत कर्मचारियों को कार्यकाल पूरा हो रहा है और व रिटायर हो रहें है। जबकि भर्ती के तहत मात्र 1 प्रतिशत कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जाता है। ऐसे में पिछले कई सालों से खाली पदों की संख्या 6 लाख के करीब हो गई।

कहां कितने पद खाली
सेंट्रल स्टे्रटिजिक मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष तक केंद्र के अधिन 8 मंत्रालयों में 45 प्रतिशन से ज्यादा पद खाली है। जिस कारण इन मंत्रालयों का काम बेहद धीमी गति से हो रहा है। नीचे सारिणी में इन खाली पदों का ब्यौरा देखें-
फाईनेंस मिनिस्ट्री में खाली पद- 95900
साईंस एवं टैक्नोलोजी में खाली पद- 6680
इलैक्ट्रिसिटी में खाली पद- 1044
एन्वायरमैंट मिनिस्ट्री- 3100
सिविल एविएशन में खाली पद- 977
माईनिंग मिनिस्ट्री में खाली पद- 9116
इन्कम टैक्ट में खाली पद- 16000

भर्ती कब से

यदि सेंट्रल स्टे्रटिजिक मिनिस्ट्री की सिफारिशों को मान लिया गया तो आने वाले साल में केंद्र मेें नौकरीयों को अभूतपूर्व पिटारा खुलेगा। वर्ष 2016 की शुरूआत में ही इन नौकरीयों के लिए नौटिफिकेशन जारी होंगे तथा अनेक बेरोजगारों को सेंटर की इन नौकरीयों के लिए बेहतरीन मौके होंगे। 

No comments:

Post a Comment