Tuesday, 1 December 2015

सरकारी नौकरी : हो रही है जेलर की भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

अगर आप 10वीं पास हैं तो आपके लिए है सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, 2 दिसंबर से पहले करें आवेदन

जयपुर। महानिदेशालय कारागार राजस्थान, जयपुर में जेलर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। पदों की कुल संख्या 925 है। इसके तहत जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर और अनुसूचित क्षेत्र के लिए भर्ती की जा रही है।
शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए मान्यताप्राप्त विद्यालय से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
वेतनमान
5200 से 20200 रुपए, ग्रेड पे 1900 रुपए प्रति माह
आयु सीमा
18 से 26 वर्ष, आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में राजस्थान सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
राजस्थान में रहने वाले अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग - 200 रुपए
अन्य सभी वर्ग - 250 रुपए
ऐसे करें अवेदन

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर है7 आवेदन पत्र व ज्यादा जानकारी के लिए http://www.rajprisons.in/WebPage/Home.aspx पर लॉग ऑन करें।

No comments:

Post a Comment